---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

दुनिया का सबसे महंगा घर बनवा रहे अमेरिकी अरबपति, कीमत 83 अरब रुपये

World Most Expensive House: अमेरिकी अरबपति केनेथ कॉर्डेल ग्रिफिन फिर सुर्खियों में हैं। वे दुनिया का सबसे महंगा घर बना रहे हैं। जो फ्लोरिडा में बन रहा है। फ्लोरिडा में प्राइम पाम बीच पर 20 एकड़ से अधिक एरिया में उन्होंने कई घर खरीदे हैं। इस एरिया को बिलियनेयर्स रॉ के नाम से भी जाना जाता है।

---विज्ञापन---

World Most Expensive House: अमेरिकी अरबपति केनेथ कॉर्डेल ग्रिफिन अपने शौक के लिए जाने जाते हैं। अब वे दुनिया का सबसे महंगा घर बना रहे हैं। यह घर अमेरिका के फ्लोरिडा में बनाया जा रहा है। जिसके लिए ग्रिफिन ने प्राइम पाम बीच पर 20 एकड़ से अधिक में फैले कई घर खरीदे हैं। ग्रिफिन यूएस के जाने-माने हेज फंड मैनेजर, उद्यमी और निवेशक हैं। वे अब दुनिया का सबसे महंगा घर बना रहे हैं। जो घर उन्होंने खरीदे हैं, वे मियामी बुलेवार्ड में दक्षिण महासागर बुलेवार्ड और ब्लॉसम वे तक फैले हुए हैं।

यह भी पढ़ें-Delhi AQI: प्रदूषण ग्रेप-2 लागू, दिशा बदलने से हवा में घुला ‘जहर’; NCR में ग्रेटर नोएडा रहा सबसे प्रदूषित

---विज्ञापन---

इस जगह को ‘बिलियनेयर्स रॉ’ के रूप में जाना जाता है। जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो से सिर्फ एक चौथाई मील दक्षिण में स्थित है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए केनेथ ने सबसे पहले तय जगह के घरों को खरीदा है। रिपोर्टों के मुताबिक अब उनका इरादा एक मेगा एस्टेट का निर्माण करना है। जिसके ऊपर 15-40 करोड़ डॉलर खर्च करेंगे। जिसके बनने के बाद इसकी कीमत 1 अरब डॉलर (लगभग 83 अरब रुपये) हो जाएगी।

उनके नए घर में गेस्ट हाउस, मेड हाउस और विशाल स्विमिंग पूल बनाया जाएगा। यहां से अटलांटिक महासागर के किनारे बनाए जाने वाले पार्क दिखाई देंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक केनेथ की प्रवक्ता जिया अहमद ने इसकी पुष्टि की है। इतने महंगे घर का निर्माण करवाने का कारण उन्होंने फ्लोरिडा की नीतियों को बताया है। जिसके कारण अब क्षेत्र में मौजूद संपत्तियों के रेट आसमान छू रहे हैं। जिया ने कहा है कि फ्लोरिडा के नागरिकों की विकास और व्यापार समर्थक नीतियों के कारण पाम बीच रियल एस्टेट दुनिया में सबसे हाई रेटेड है।

---विज्ञापन---

10 साल पहले की थी निवेश की शुरुआत

केनेथ ने 10 साल पहले इस प्रॉपर्टी को हायर करने की शुरुआत की थी। कुल मिलाकर फीस, रियल एस्टेट और टियर डाउन्स में 45 करोड़ डॉलर इनवेस्ट किए गए थे। ब्लॉसम वे पर स्थित आवास का उपयोग शुरू में केनेथ की मां कैथरीन ग्रैत्ज ग्रिफिन द्वारा किया जाएगा। इसके बाद उपयोग केनेथ करेंगे। तब तक वे रिटायरमेंट ले लेंगे।

यह भी पढ़ें-घुटने लगा ‘दम’…दिल्ली का AQI 195 पहुंचा, NCR में फरीदाबाद की हवा सबसे खराब; आज से बिगड़ सकते हैं हालात

---विज्ञापन---

केनेथ का नया घर लगभग 50 हजार वर्ग फुट में होगा। उनके पास पहले भी कई महंगी संपत्तियां है। करीब 60 करोड़ डॉलर के मालिक हैं। जिसमें लंदन का घर, मैनहट्टन और शिकागो में कॉन्डोमिनियम समेत पाम बीच की संपत्ति शामिल है। उनके पास समुद्र तट के किनारे लगभग 27 एकड़ संपत्ति भी है। ग्रिफिन सिटाडेल के संस्थापक और सीईओ के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। 55 साल के फाइनेंसर ग्रिफिन ने अब 20 एकड़ से अधिक प्राइम पाम बीच रियल एस्टेट में निवेश किया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 22, 2023 07:13 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola