जब अमेरिकी स्कूल में घुस आए बदमाश, दहशत में 500 से ज्यादा बच्चे घर बैठे
पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक उनका पीछा करके स्कूल कैंपस से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्कूल के दरवाजे बंद कर दिए गए।
Edited By News24 हिंदी

FOX Seattle 13
Edited By News24 हिंदी

FOX Seattle 13
अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट हाई स्कूल में नकाबपोश हमलावरों के घुस आने के बाद डरे की वजह से 500 से अधिक छात्र स्कूल नहीं गए। न्यूयार्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑबर्न स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने फॉक्स न्यूज डिजिटल से कहा कि घटना के बाद मंगलवार को ऑबर्न रिवरसाइड सीनियर हाई स्कूल से 532 छात्र स्कूल नहीं आए थे। एक बच्ची के पिता ने बताया कि मेरी बेटी हाई स्कूल में पढ़ने जाती है, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने उसे स्कूल नहीं भेजा है और घर पर ही रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि वह बहुत डरी हुई है, लेकिन फिर भी स्कूल जाना चाहती है क्योंकि उसे लगता है कि स्कूल नहीं जाने से उसके ग्रेड कम हो रहे हैं। उनका कहना है एक अभिभावक होने के नाते वे क्या कर सकते हैं?
ऑबर्न पुलिस विभाग ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे नकाब पहने हुए 5 लोग स्कूल की क्लास में घुस गए। पुलिस ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया कि उनलोगों ने छात्रों को धक्का दिया। एक शख्स ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा कि नकाबपोश लोगों ने स्कूल में उत्पात मचाया, जिससे डरकर सभी लोग भागने लगे।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: हमास से लोगों को बचाने के लिए ग्रेनेड पर कूद गया कैंसर मरीज, फिर जो हुआ वो…
वहीं पुलिस का कहना है कि उसने तुरंत एक्शन लिया और उन लोगों को बाहर भगाया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक उनका पीछा करके स्कूल कैंपस से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्कूल के दरवाजे बंद कर दिए गए और छात्रों से कहा गया कि वे अपनी क्लास से बाहर न जाएं। पुलिस के मुताबिक स्कूल में अब ज्यादा संख्या में अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। डॉक्टर स्पाइसीआटी ने घटना पर कहा कि स्कूल के छात्र और परिवार इस घटना को लेकर परेशान हैं और मैं भी परेशान हूं। इसे लेकर हम गंभीर कार्रवाई करेंगे। घटना की जांच की जा रही है।
शुक्रवार को भी हुई घटना
वहीं बता दें कि शुक्रवार को भी अमेरिका के मध्य वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। दिन दहला देने वाली इस घटना को 19 साल के एक लड़के ने अंजाम दिया था। उसने तीन लोगों को गोली मार दी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस घटना में 13 साल के एक किशोर, 18 और 21 साल की दो लड़कियों की मौत हुई थी। घायल हुए नौजवान की उम्र 21 साल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: