Chinese Spy Balloon: अमेरिका ने मिसाइल दागकर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, देखें वीडियो

Chinese Spy Balloon

Chinese Spy Balloon: अमेरिकी सेना ने मिसाइल दागकर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया है। तीन बसों के आकार का संदिग्ध जासूसी गुब्बारा शुक्रवार को अमेरिका के मोंटाना में देखा गया था। जासूसी गुब्बारे के मलबे से किसी को नुकसान न पहुंचे, इसलिए इसे साउथ कैरोलिना के समुद्री तट से करीब 10 किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर में शूट डाउन किया गया। गुब्बारे को मार गिराए जाने से पहले उसके मलबे से नीचे रह रहे लोगों को नुकसान की आशंका भी जताई गई थी।

विज्ञापन

रविवार को अमेरिकी फाइटर जेट F-22 रैप्टर ने मिसाइल दागी और चीन के जासूसी गुब्बारे को नीचे गिरा दिया। चीन के जासूसी गुब्बारे के बारे में राष्ट्रपति बाइडेन को जानकारी दी गई थी। गुब्बारा जैसे ही अटलांटिक महासागर के ऊपर था, इसे मार गिराने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/GrahamAllen_1/status/1622011237633490944

विज्ञापन

गुब्बारा मार गिराए जाने के बाद सामने आई चीन की प्रतिक्रिया

गुब्बारा मार गिराए जाने के बाद चीन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। चीन की ओर से कहा गया कि हमने उन्हें बताया था कि हमारा सिविलियन एयरशिप गलती से अमेरिका के हवाई क्षेत्र में आ गया है। इस गुब्बारे से अमेरिका को किसी तरह का सैन्य खतरा नहीं है।

विज्ञापन

चीन ने कहा कि हम चाहते थे कि दोनों देश मिलकर इस मुद्दे को शांति से हल करें लेकिन अमेरिका ने हमारे सिविलियन एयरशिप (जासूसी गुब्बारा) को मार गिराया है। चीन ने कहा कि हम अमेरिका की ओर से की गई इस कार्रवाई का विरोध करते हैं। हम अपने रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका ने अपनी कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ