शोशना चैटफील्ड कौन, जिन्हें ट्रंप ने किया बर्खास्त? क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार (7 अप्रैल, 2025) को बताया कि नाटो की सैन्य समिति में अमेरिकी प्रतिनिधि नौसेना वाइस एडमिरल शोशना चैटफील्ड को बर्खास्त कर दिया है।

Donald Trump

शोशना चैटफील्ड और डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-नाटो संबंधों में तनाव के बीच बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने नाटो की सैन्य समिति में अमेरिकी प्रतिनिधि नौसेना वाइस एडमिरल शोशना चैटफील्ड को बर्खास्त कर दिया है। हालांकि, इसका कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करने के पीछे उनकी टिप्पणियां हैं, जो बल में विविधता (Diversity in the force) का समर्थन करती हैं। उनकी बर्खास्तगी नए राजदूत की पुष्टि और नाटो डिफेंस टॉक के साथ की गई है।

विज्ञापन

क्यों किया बर्खास्त?

डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो की सैन्य समिति में अमेरिकी प्रतिनिधि को बर्खास्त कर दिया है। रॉयटर्स और पोलिटिको के मुताबिक, उनको पद से हटाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह फैसला उनकी टिप्पणियों के चलते किया गया है। आपको बता दें कि कई विदेशी तैनाती के साथ एक कैरियर हेलीकॉप्टर पायलट के रूप पर वह नौसेना युद्ध कॉलेज की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं।

विज्ञापन

कौन हैं शोशना चैटफील्ड?

59 साल की शोशना चैटफील्ड 2019 में नेवल वॉर कॉलेज की अध्यक्ष के रूप में अपनी टिप्पणियों के बाद रूढ़िवादियों से आलोचना का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने विविधता और बातचीत के महत्व पर जोर दिया था। शोशना सैन्य रैंकों के अंदर विविधता और सम्मान की वकालत करने के लिए जानी जाती हैं। वह एक अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। शोशना ने ब्रुसेल्स (2015-2017) में उप सैन्य प्रतिनिधि और मॉन्स, बेल्जियम में नाटो के मिलिटरी हेडक्वार्टर में सीनियर मिलिटरी सहयोगी समेत कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं हैं। द पेंटागन एबॉर्शन ट्रेवल पॉलिसी पर सीनेटर टॉमी ट्यूबरविले द्वारा उनके नामांकन पर रोक लगाने के बाद, उन्हें वाइस एडमिरल के पद पर प्रमोट किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ