---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Chicago Firing: कौन है वो शख्स, जिसने 2 दिन में 8 लोगों को उतारा मौत के घाट?

Chicago Firing Latest Update: अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी के तीन मामले सामने आए हैं, जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी तीन अलग अलग जगह पर हुई है। पुलिस अभी भी मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---

Chicago Firing Latest Update: अमेरिका में अकसर मास शूटिंग की खबरें सामने आती हैं। ऐसी ही 3 घटनाएं मंगलवार को फिर से सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के शिकागो में 3 अलग-अलग जगह पर गोलीबारी की गई, जिसमें 8 लोग मारे गए। शिकागो पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान रोमियो नेंस के तौर पर हुई है। आरोपी की तलाश करने में FBI की एक टीम पुलिस की मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें:    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर क्यों बुरी तरह ट्रोल हुआ पाकिस्तान? लोग बोले- इतिहास पढ़ो मूर्खों के सरताज

---विज्ञापन---

कौन है रोमियो नेंस?

शिकागो पुलिस के अनुसार, 8 लोगों को गोलियों से भूनने वाला रोमियो नेंस की उम्र 23 साल है। उसकी हाइट करीब 6 फीट 2 इंच है। नेंस अफ़्रीकी मूल का है, लेकिन अमेरिका का रहने वाला है। हालांकि हत्या क्यों की गई, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जितनी जानकारी मिली है, उससे पता चलता है कि वह मृतकों को पहले से जानता था।

 

---विज्ञापन---

जमानत पर बाहर था रोमियो नेंस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी इलिनोइस के जोलियट में वेस्ट एकर्स रोड के 2200 ब्लॉक में की गई। नेंस वहीं आस-पास के इलाके में ही रहता है। 2023 में की गई फायरिंग के एक केस में आरोपी नेंस हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। नेंस को पहले एक महिला से जुड़े मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

---विज्ञापन---

चीन के जासूसी जहाज पर भारत की नजर, मालदीव से क्या है कनेक्शन?

अधिकारियों का क्या कहना है?

शिकागो पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस नेंस की तलाश कर रही है। आरोपी को लाल टोयोटा कैमरी में देखा गया था। मैं लगभग 25 सालों से पुलिस विभाग में काम कर रहा हूं, लेकिन ऐसी वारदात पहली बार सामने आई है कि 8 लोगों को एक ही शख्स ने एक साथ मौत के घाट उतार दिया।

---विज्ञापन---

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ीं, हॉलीवुड से आईं…कौन हैं साध्वी भगवती? जिन्होंने न्यूयॉर्क में बोला- जय श्री राम

पहले भी हो चुकी गोलीबारी की वारदातें

वहीं इस वारदात के बाद एक बार फिर से अमेरिका में हथियार रखने, हथियार का लाइसेंस अलॉट करने का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, अमेरिका में शूटिंग के मामले अकसर सामने आते रहे हैं।

---विज्ञापन---

कुछ महीनों पहले मेन के लेविस्टन शहर में गोलीबारी की गई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। यह गोलीबारी अमेरिकी आर्मी रिजर्व के एक सदस्य ने की थी। गन वायलेंस आर्काइव से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी महीने में ही अब तक गोलीबारी में 875 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

First published on: Jan 23, 2024 10:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola