चीन के जासूसी जहाज पर भारत की नजर, मालदीव से क्या है कनेक्शन?

Indian Navy Eyes China Ship XIANG YANG HONG 03: इंडियन नेवी ने चीन के जासूसी जहाज पर नजर रखना शुरू कर दिया है।

Indian Navy

इंडियन नेवी। (फाइल फोटो)

Indian Navy Eyes China Ship XIANG YANG HONG 03: पिछले कुछ समय से भारत-मालदीव के रिश्ते खराब चल रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन की शह पर भारत विरोधी काम कर रहे हैं। हालांकि मालदीव को इसका नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

‘बायकॉट मालदीव’ के बाद उसके पर्यटन पर काफी असर पड़ा है। हालांकि इसके बावजूद मालदीव ने चीन का हाथ थाम रखा है। अब खबर है कि चीन के एक जासूसी जहाज पर इंडियन नेवी बारीकी से नजर रख रही है। आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी…

विज्ञापन

मालदीव की ओर जा रहा है जहाज

दरअसल, चीन का ये शक्तिशाली जासूसी जहाज मालदीव जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इंडियन नेवी चीनी महासागर अनुसंधान पोत XIANG YANG HONG 03 पर बारीकी से नजर रख रही है। यह जासूसी जहाज मालदीव की राजधानी माले की ओर जा रहा है। WION की खबर के मुताबिक, भारतीय नौसेना जहाज पर नजर रखकर इसकी उपस्थिति से वाकिफ है।

विज्ञापन

जियांग यांग होंग से भारत को क्या है खतरा?

एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, XIANG YANG HONG 03 के जरिए चीन समुद्री सर्वेक्षण करना चाहता है। पिछले दिनों मालदीव ने भारत को समुद्री सर्वेक्षण करने वाले काम से रोक दिया था। हालांकि उसने चीन को खुली छूट दी है।

जियांग यांग होंग से भारत को खतरा इसलिए है क्योंकि इसके जरिए दक्षिणी हिस्से की जासूसी करने की संभावना है। इन जहाजों के जरिए चीन हाइड्रोलॉजिकल डेटा रिकॉर्ड करने के साथ ही समुद्र के अंदर केबल से खुफिया जानकारी जुटा सकता है। साथ ही अपने खुफिया अभियानों को भी इससे चला सकता है।

विज्ञापन

हिंद महासागर में घुसपैठ

जानकारी के अनुसार, इसे हिंद महासागर क्षेत्र (IOR), बंगाल की खाड़ी और अरब सागर जैसे रणनीतिक स्थानों पर देखा गया। ये इंटरनेशनल लेवल पर प्रमुख स्थान माने जाते हैं। चीनी के जासूसी जहाज अक्सर हिंद महासागर में घुसपैठ करते रहे हैं। इसलिए खतरा बढ़ गया है। बता दें कि हाल ही मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन का दौरा किया था। जहां उन्होंने कई नए कॉन्ट्रेक्ट साइन किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ