Video: प्लेटफॉर्म चेंज करते वक्त पटरी पर छूटा जूता; उठाने दौड़ा तो आ गई ट्रेन, फिर...

Viral VIDEO (4)

नई दिल्ली: हर कोई जानता है कि रेलवे ट्रैक पार करना सुसाइड करने जैसा है, लेकिन मानता कोई नहीं। यही कारण है कि आए दिन इस तरह की घटनाओं में लोग या तो मर जा रहे हैं या फिर किसी न किसी के द्वारा बचा लिए जाते हैं। हालांकि फजीहत भी खूब होती है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। यहां प्लेटफॉर्म बदलने की जुगत में एक शख्स की जान पर बन आई। इसके बाद क्या हुआ, जरूर जानें…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @idiotsInCamera नाम के हैंडलर से शेयर किए गए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स दो पटरियों के बीच लगी रेलिंग फांदकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहा है। जैसे ही उसने छलांग लगाई, जूता पटरियों के बीच फंसकर पैर से निकल गया। इसके बाद जैसे ही उसने जूता उठाकर रेलिंग के पास जाकर पहनना शुरू किया, अचानक ट्रेन आ गई।

<

>

गनीमत रही कि पास ही मौजूद एक जागरूक व्यक्ति ने उसे तुरंत पकड़कर खींच लिया और दूसरा ट्रेन की स्पीड भी कुछ कम ही थी। यहां इस मामले में रोचक पहलू तो यह भी है कि जान बचाने वाले मरते-मरते बचे शख्स पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। अब इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ