Predicts 2025 Disasters: आपने ऐसे बहुत से लोगों के बारे में सुना होगा जो आने वाले समय को लेकर भविष्यवाणी करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति छाया हुआ है जो खुद को टाइम ट्रैवलर बताता है। उसने 2025 में होने वाली घटनाओं के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी की हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों में सनसनी फैला रहा है। कुछ लोग इस वीडियो का मजाक बना रहे हैं तो कुछ परेशान भी हैं। इस वायरल वीडियो को अभी तक 20 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
कौन है भविष्यवाणी करने वाला शख्स?
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी 2025 में होने वाली आपदाओं के बारे में भविष्यवाणी कर रहा है। इस व्यक्ति का नाम एल्विस थॉम्पसन बताया जा रहा है, जिसने दावा किया है कि वो टाइम ट्रैवलर यात्री है और देख सकता है कि आने वाले समय में क्या होगा? उसका ये वीडियो 1 जनवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था जो अब सनसनी मचा रहा है।
यह भी पढ़ें: सुबह भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, देते हैं दुर्भाग्य को निमंत्रण
सावधान इन 5 तारीखों में आएगी आपदा
थॉम्पसन के वायरल वीडियो में उसके कहे अनुसार, 5 तारीखों के बारे में बताया गया है। उस शख्स का मानना है कि इन 5 खास तारीखों के दिन धरती की अलग-अलग जगहों पर आपदा आएंगी। इस वीडियो को देख लाखो लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तो इस भविष्यवाणी से चिंता में पड़ गए हैं तो कुछ इसका मजाक बना रहे हैं। आइए जान लेते हैं ति वो कौन सी तारीखे हैं।
इन 5 तारीखों के दिन आएगा जलजला
थॉम्पसन के अनुसार, 6 अप्रैल को ओक्लाहोमा में 24 किलोमीटर चौड़ा और 1,046 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाला एक विशाल बवंडर आएगा। उन्होंने आगे भविष्यवाणी की है कि 27 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका में दूसरा गृह युद्ध छिड़ जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप टेक्सास देश से अलग हो जाएगा और वैश्विक परमाणु संघर्ष भड़केगा, जिससे अमेरिका तबाह हो जाएगा। 1 सितंबर को, चैंपियन नामक एक एलियन पृथ्वी पर आएगा और 12,000 मनुष्यों को उनकी सुरक्षा के लिए दूसरे रहने योग्य ग्रह पर ले जाएगा। वह पृथ्वी के प्रति हानिकारक इरादों वाले शत्रुतापूर्ण एलियंस के बारे में भी चेतावनी देता है।
आएगा भयानक तूफान
थॉम्पसन की भविष्यवाणी के अनुसार 19 सितंबर को अमेरिका के पूर्वी तट पर एक भयानक तूफान आएगा। अंत में, उन्होंने दावा किया है कि 3 नवंबर को, प्रशांत महासागर में एक विशालकाय समुद्री जीव, जो ब्लू व्हेल से छह गुना बड़ा है और जिसका नाम सेरेन क्राउन है, की खोज की जाएगी।
डिसक्लेमर: ये खबर हमने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई है। ऐसे में न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
यह भी पढ़ें: कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है तेज? लिस्ट में है आपका नाम!
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
66 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
82 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
82 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
82 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
111 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
114 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
114 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
116 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
118 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
125 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines