---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: सुबह भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, देते हैं दुर्भाग्य को निमंत्रण

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ गलत आदतें दुर्भाग्य को न्योता देती हैं। जानिए कौन-से 5 काम हैं जो सुबह भूलकर भी नहीं करने चाहिए और सफलता के लिए किन नियमों का पालन करें।

---खबर नीचे जारी है---

Chanakya Niti: प्राचीन काल में एक से बढ़कर एक विद्वान हुआ करते थे जो हर समस्या का चुटकियों में समाधान निकाल लेते थे। ऐसे ही एक विद्वान थे चाणक्य जो अर्थशास्त्री के रूप में भी जाने जाते हैं। उनके द्वारा लिखित ग्रंथ को ही चाणक्य नीति कहा जाता है जिसमें कई समस्याओं का समाधान है। आप इस बात से तो 100 प्रतिशत सहमत होंगे कि हर इंसान चाहता है कि उसका दिन अच्छा गुजरे। लेकिन हमेशा ऐसा होता नहीं और कई बार तो इतना बुरा दिन बितता है कि सिर्फ असफलता के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता। आज हम आपको वो तीन वर्जित कामों के बारे में बताएंगे जिन्हें चाणक्य नीति में सुबह-सुबह करने की मनाही है। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं।

1. आईने में न देखें शक्ल

अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले आईने में अपना चेहरा देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में खुद को सबसे पहले आईने में देखने की मनाही है। शास्त्रों के अनुसार हर इंसान को सबसे पहले भगवान का ध्यान करते हुए अपनी आंख खोलनी चाहिए और अपनी हथेलियों को देखना चाहिए इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: 17 साल की लड़की संग 100 लड़कों ने की हैवानियत,  44 दिन में 400 बार रेप, दर्द भरी कहानी सुन कांप जाएगी रूह

2. किसी और की शक्ल न देखें

कई लोगों का मानना है कि उनके लिए किसी खास व्यक्ति का चेहरा शुभ होता है। ऐसे में वो कोशिश करते हैं कि आंख खुलते ही उसकी शक्ल देखें। लेकिन शास्त्रों में इसे गलत बताया गया है। कहा जाता है कि अपनी हथेली को देखकर ही सुबह की शुरुआत करनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

3. सुबह उठते ही न देखें अखबार

जिन लोगों की सुबह उठते ही अखबार या न्यूज देखने के आदी हैं वो ये जान लें कि ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी आती है। दरअसल अखबार और न्यूज़ में वो खबरें होती हैं जो आपको परेशान कर सकती हैं, ऐसे में यदि सुबह उठते ही आप कुछ ऐसा पढ़ते या देखते हैं तो पूरे दिन दिमाग में वो चलता रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

4. हिंसक पशु की तस्वीर न देखें

सुबह उठते ही सबसे पहले किसी भी हिंसक पशु की तस्वीर देखने से बचें। इसके अलावा न तो लड़ाई-झगड़ा करें और न ही देखें। ऐसा करने से आपके शुभ ग्रहों की स्थिति खराब होती है और दिमाग बेकार की बातों में उलझ जाता है।

5. भूलकर भी न पिएं बेड टी

जिन लोगों को बेड टी की आदत है वो ये जान लें कि ये उनके लिए अच्छा नहीं है। शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने से राहु-केतु का प्रभाव बढ़ता है। इससे आपके जीवन में बेकार की परेशानियां आती हैं और दुर्भाग्य को आप निमंत्रण देते हैं। ऐसे में आप ब्रश किए बिना चाय न पिएं।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है तेज? लिस्ट में है आपका नाम!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 26, 2025 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola