हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जब कोई नहीं था, तब वो आगे आए…', रेलवे स्टेशन पर फंसी महिला की सेना के जवान ने की मदद, वीडियो वायरल

Viral News: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक महिला की मदद करने वाले भारतीय सेना के जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जब प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने मदद करने से मना कर दिया, तब जवान ने आगे बढ़कर महिला की परेशानी दूर की और इंसानियत की मिसाल पेश की.

विज्ञापन
Credit: Social Media

देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक अक्सर आम लोगों की मदद भी करते हुए दिखाई देते हैं. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सामने आया है, जहां एक भारतीय सेना के जवान ने मुसीबत में फंसी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सैनिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? हैरान कर देगा जवाब

फोन की बैटरी खत्म होने से बढ़ी परेशानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूप नामक महिला होली के बाद ब्रज से दिल्ली लौट रही थीं. उनकी ट्रेन रात 8:45 बजे दिल्ली के लिए थी. इसी दौरान उनका फोन लगभग बंद होने की स्थिति में पहुंच गया और बैटरी सिर्फ 2 प्रतिशत रह गई. रूप का पावर बैंक भी पानी में गिरने की वजह से खराब हो चुका था. ऐसे में उन्हें अपने माता-पिता को लाइव लोकेशन भेजनी थी, ताकि वो सुरक्षित यात्रा की जानकारी दे सकें. रूप ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई दुकानों और स्टॉल से फोन चार्ज करने की मदद मांगी. उन्होंने कम से कम तीन अलग-अलग जगहों पर विनती की, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. समय तेजी से बीत रहा था और ट्रेन आने में ज्यादा देर नहीं थी, इसलिए वो काफी परेशान हो गईं.

विज्ञापन

सेना के जवान ने तुरंत की मदद

इसी दौरान रूप की नजर प्लेटफॉर्म के पास खड़ी एक मिलिट्री ट्रेन पर पड़ी. वहां एक भारतीय सेना का जवान अपना फोन चार्ज कर रहा था. महिला ने उनसे सिर्फ पांच मिनट के लिए फोन चार्ज करने की इजाजत मागी. जवान ने बिना किसी झिझक के तुरंत अपना फोन हटाया और महिला को अपना पावर बैंक दे दिया, ताकि वो अपना फोन चार्ज कर सकें. इस छोटी-सी मदद से महिला को बड़ी राहत मिली. रूप ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उस सैनिक का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि शायद वो जवान उन्हें याद भी ना रखे, लेकिन वो इस मदद को कभी नहीं भूलेंगी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो तुरंत वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने सैनिक की जमकर तारीफ की और कहा कि भारतीय सेना सिर्फ देश की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम लोगों की भी मदद करती है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे छोटे-छोटे काम ही इंसानियत को जिंदा रखते हैं. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सैनिक सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि आम जिंदगी में भी लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं. सोशल मीडिया पर लोग उस जवान को ‘रियल हीरो’ बता रहे हैं और उनकी इस मदद की काफी सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्लासरूम में लड़की कर रही थी कुछ ऐसा… वीडियो देख लोग रह गए हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola