करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी भारत क्यों नहीं लौटना चाहते NRI? हैरान कर देगा जवाब

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया गया है कि कई भारतीय विदेशों में करोड़ों रुपये बचाने के बाद भी भारत लौटना पसंद नहीं करते. इसके पीछे बेहतर वर्क कल्चर, साफ नियम और ज्यादा स्टेबल लाइफ जैसी वजह बताई गई हैं.

Why many NRIs don’t return to India
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

करोड़ों बचाने के बाद भी भारत क्यों नहीं लौटते कई भारतीय?

करोड़ों बचाने के बाद भी भारत क्यों नहीं लौटते कई भारतीय?2 / 7

सोशल मीडिया पर एक भारतीय यूजर की पोस्ट ने बड़ी बहस छेड़ दी है. इस पोस्ट में बताया गया कि कई भारतीय विदेश में नौकरी करते हुए 5–6 करोड़ रुपये तक बचा लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत लौटने का फैसला नहीं करते. ये चर्चा तब शुरू हुई जब एक व्यक्ति ने कनाडा में रहने वाले अपने दोस्त के साथ हुई बातचीत शेयर की.

विज्ञापन

विदेश में बेहतर वर्क कल्चर सबसे बड़ी वजह

विदेश में बेहतर वर्क कल्चर सबसे बड़ी वजह3 / 7

पोस्ट में कहा गया कि विदेशों में काम करने का माहौल कई मामलों में बेहतर होता है. वहां काम के घंटे तय होते हैं, ओवरटाइम का भुगतान मिलता है और नियम साफ-साफ लागू होते हैं. यही कारण है कि कई लोग आर्थिक तौर पर कामयाब होने के बाद भी वहीं रहना पसंद करते हैं.

कम भ्रष्टाचार और बेहतर सिस्टम

कम भ्रष्टाचार और बेहतर सिस्टम4 / 7

पोस्ट में ये भी कहा गया कि विदेशों में सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित होता है. सरकारी नियम साफ होते हैं और काम करवाने के लिए अतिरिक्त परेशानियों का सामना कम करना पड़ता है. इसी वजह से कई लोगों को विदेश में जीवन ज्यादा आसान और व्यवस्थित लगता है.

विज्ञापन

भारत में रोजमर्रा की दिक्कतें भी बड़ी वजह

भारत में रोजमर्रा की दिक्कतें भी बड़ी वजह5 / 7

कई लोगों का मानना है कि भारत में ट्रैफिक, प्रदूषण और रोजमर्रा का तनाव लाइफ को मुश्किल बना देता है. छोटे-छोटे काम भी समय और ऊर्जा ले लेते हैं. इन वजहों से विदेश में रहने वाले कुछ भारतीय वहां की सुविधाजनक जीवनशैली को छोड़कर वापस आने का जोखिम नहीं लेना चाहते.

पैसा नहीं, मानसिक शांति ज्यादा जरूरी

पैसा नहीं, मानसिक शांति ज्यादा जरूरी6 / 7

पोस्ट में ये भी कहा गया कि सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं होता. कई लोगों के लिए मानसिक शांति, अच्छा वर्क कल्चर और स्टेबल लाइफ ज्यादा अहम होती है. इसलिए वो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद विदेश में रहना जारी रखते हैं.

विज्ञापन

भारत से इमोशनल कनेक्शन फिर भी कायम

भारत से इमोशनल कनेक्शन फिर भी कायम7 / 7

दिलचस्प बात ये है कि विदेश में रहने वाले कई भारतीय अपने देश से भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं. वो भारत से प्यार करते हैं, लेकिन प्रैक्टिकल लाइफ की सुविधाओं की वजह से विदेश में रहना ज्यादा बेहतर विकल्प मानते हैं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने कहा कि भारत के शहरों को ज्यादा रहने लायक बनाना जरूरी है, जबकि कुछ ने कहा कि लाइफ की क्वालिटी और सिस्टम ही सबसे बड़ा फर्क पैदा करते हैं. (All Photos Credit: AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन