Teacher Student School Viral Video: बचपन में स्कूल जाने के नाम अक्सर हममें से अधिकतर लोग कतराते थे। बालपन में स्कूल न जाने के पीछे हम सभी के अपने-अपने कारण होते थे। हालांकि, आजकल की आधुनिक शिक्षा पद्धति में सबकुछ बदल गया है। कहा जाता है कि पहले जब बच्चे स्कूल नहीं जाते थे तो मास्टर साहब खुद आकर बच्चे को स्कूले ले जाते थे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मास्टर साहब बच्चे को घर से स्कूल के लिए लेने आ पहुंंते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को पुराने दिन याद आ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को कथित तौर पर बिहार के छपरा का बताया जा रहा है। जिसमें अध्यापक एक बच्चे को स्कूल न आने के चलते खुद ही उठाकर ले जाते हैं। आपने भी शायद बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि गांव में मास्टर साहब स्कूल न आने पर बच्चे को खुद ही आकर ले जाते थे। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई अपने रिएक्शन दे रहा है। बच्चे के स्कूल न आने के चलते अध्यापक अपने साथ एक डंडी भी साथ लाते हैं और उससे उसकी पिटाई करते हुए स्कूल ले जाते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चार बच्चे स्कूल की यूनिफॉर्म में बच्चे को अपने साथ उठाकर ले जा रहे हैं और मास्टर साहब उसकी पिटाई भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘Thank You Western Disturbance’, बारिश को किसी ने कहा, देवों का आशीर्वाद तो कोई बोला- तुम्हारा ही सहारा
लोगों ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक दो लाख बार से अधिक देखा जा चुका है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है। एक शख्स ने वीडियो देख लिखा कि अपने पुराने दिन याद आ गए। जब मास्टर को बच्चे के न आने पर चिंता रहती थी। जो बच्चे नहीं आते थे उसको घर से ले आते थे। लेकिन आज उल्टा है, बच्चे सरकारी स्कूल में एडमिशन नहीं लेते हैं। अगर क्लास में बच्चे नहीं होंगे, तो मास्टर की नौकरी चली जाती है या ट्रांसफर करा दिया जाता है। वहीं, दूसरे यूजर ने पूछा कि क्या आज भी ऐसा होता है? हमारे समय में तो स्कूल में न जाने पर मास्टर जी अच्छे से पीट देते थे। इसके साथ ही गौरी शंकर नाम के शख्स ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि आज भी यह परंपरा कायम है ।
ये भी पढ़ें: Viral Video: बॉयफ्रेंड का वेलकम कर एयरपोर्ट पर नाची गर्लफ्रेंड, लोग बोले- प्यार हो तो ऐसा
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
62 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
77 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
78 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
78 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
107 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
110 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
110 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
112 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
113 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
121 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines