---विज्ञापन---

Viral Video: बॉयफ्रेंड का वेलकम कर एयरपोर्ट पर नाची गर्लफ्रेंड, लोग बोले- प्यार हो तो ऐसा

Women Dance at Airport Viral Video: वायरल क्लिप में महिला को अपने पार्टनर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर डांस करते देखे जा सकता है।

---विज्ञापन---

Women Dance at Airport Viral Video: लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। सोशल मीडिया और रील्स ने इसमें एक अलग ट्रेंड बनकर सामने आ रहे हैं। कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला अपने लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड के प्रति खूबसूरती से प्यार जताती नजर आ रही है। वायरल क्लिप में महिला को अपने पार्टनर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर डांस करते देखे जा सकता है। बॉयफ्रैंड लंबी जर्नी कर कनाडा पहुंचा था।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर _nikishah हैंडल से शेयर किया गया है। क्लिप में एक शख्स सामान की ट्रॉली के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई देता है। जैसे ही वह बाहर जाने लगता है, कुछ लोग उसे गुलाब के फूल देते हैं, फिर उसकी प्रेमिका वैलकम करती है।

---विज्ञापन---

फिर शख्स उसके सामने खड़ा होता है, तो महिला फिल्म शेरशाह के गाने ‘रातां लाम्बियां’ पर डांस करना शुरू कर देती है। हालांकि उसे ऐसा करते देख लोग चौंक जाते हैं। यह पोस्ट कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे लाखों लोग देख चुके हैं। पोस्ट पर ढेरों लाइक्स भी मौजूद हैं। जहां कुछ नेटिजंस ने इस तरह प्यार के इजहार को खूबसूरत बताया है तो वहीं दूसरी ओर कुछ का कहना है कि एयरपोर्ट डांस करने के लिए नहीं है।

---विज्ञापन---

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी को एयरपोर्ट पर डांस करते हुए देखा गया हो। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर लोगों का एक ग्रुप गरबा करता नजर आया था। वीडियो को निखिल चिनपा ने एक्स पर शेयर किया था।

ये भी पढ़ें: शख्स ने हाथी की पूंछ पकड़कर उकसाया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

First published on: Nov 08, 2023 10:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola