सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं. हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति महिला की सीट पर सिर्फ बैठा ही नहीं है बल्कि वह उस पर घोड़े बेच कर सो रहा है. उसे जब महिला ने टोका तो पहले वह महिला पर भड़का और फिर गहरी नींद में सो गया.
बता दें कि ये वीडियो शिवम नाम के यूजर हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, इस शख्स ने पूरी बर्थ पर कब्जा कर रखा था. जनाब उठने का नाम ही नहीं ले रहे थे.
वायरल वीडियो में सबसे पहले लोअर बर्थ पर एक शख्स सोता नजर आता है. बगल वाली सीट पर बैठी महिला के चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही है. वो कह रही हैं कि ये मेरी सीट है. तब ही एक अन्य यात्री इस सोते हुए शख्स को कंधे पर हाथ लगाकर उठाने की कोशिश करते हैं. वो उठता है और जोर से चिल्लाता है मुझे छूओ मत. बस यहीं से मामला और बिगड़ जाता है.
इसके बाद महिला भी अपनी आवाज तेज कर लेती है. वो कहती है ये हमारी सीट है, हमें बैठना है, यहां पर. इस पर उसने जवाब दिया कि मिडिल सीट पर सो जाओ. यहां से बात बढ़ती ही चली गई. महिला बोलती है कि दिन में सो ही नहीं सकते हैं.
इस मामले को सुलझाने के लिए फिर टीटीई को बुलाया गया तो उस शख्स के सुर ही बदल गए.टीटीई के सामने उसने बोल रहा, जिनको बैठना वो बैठें. महिला ने कहा कि बैठने ही कहां दे रहे थे. इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
67 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
82 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
83 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
83 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
112 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
114 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
115 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
117 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
126 days agoनदी के ऊपर से गुजर रहा था ट्रक, अचानक ढह गया पुल; सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
130 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines