---विज्ञापन---

Yashwant Sinha को अपना उम्मीदवार बनाएगी कांग्रेस!, इस सीट से मिल सकता है टिकट

Lok sabha election 2024: झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से इस बार भाजपा ने मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभी इस सीट से यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा बीजेपी की टिकट पर सांसद हैं। यशवंत सिन्हा ने काफी समय पहले बीजेपी छोड़ दी है। वह पिछले राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार भी थे।

यशवंत सिन्हा
---विज्ञापन---

Yashwant Sinha: झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से अपने बेटे जयंत सिन्हा के चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद अब उनके पिता और भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा यहां से अपनी ताल ठोक रहे हैं। दरअसल, यशवंत सिन्हा काफी समय पहले बीजेपी छोड़ चुके हैं और पिछले राष्ट्रपति चुनाव में वह संयुक्त विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार भी थे। ऐसे में राजनीति गलियारों में इन दिनों यह अटकलें तेज हैं कि वह झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं।

राज्यसभा सदस्य चुने गए

झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से इस बार भाजपा ने मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले जयंत सिन्हा यहां से बीजेपी के सांसद हैं। बता दें साल 1960 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ था। उन्होंने 1984 में आईएएस की नौकरी छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने जनता पार्टी ज्वाइन की थी। साल 1988 में वह पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2024 09:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola