वसीम जाफर ने चुनी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
Wasim Jaffer: वसीम जाफर ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टीम इंडिया चुनी है। उन्होंने शुभमन गिल नहीं दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाया है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Wasim Jaffer: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड रवाना होना है। हालांकि बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे का ऐलान नहीं किया है। लेकिन भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने टीम इंडिया चुनी है। वसीम ने मुख्य बल्लेबाजी विभाग में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋषभ पंत को शामिल किया है। ऑलराउंडर में उन्होंने रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया है। गेंदबाजी विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप को मौका दिया है। उन्होंने कप्तानी जसप्रीत बुमराह को दी है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: