Video: तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हो सकते ये दो बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया की निगाह अब मुंबई टेस्ट मैच में वापसी पर लगी हुई है। इस मैच के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है।

ind vs - 2024-10-25T204009.217

IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 113 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, अब टीम इंडिया की नजर मुंबई टेस्ट मैच पर टिकी हुई है। टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए ये मैच WTC फाइनल के लिहाज से भी ये जरूरी है। अगर टीम इंडिया को WTC फाइनल में जगह बनाने है तो उन्हें अपने आखिरी 6 मैचों में से 4 मैच जीतने होंगे। ऐसे में टीम इंडिया मुंबई टेस्ट मैच से अपनी फॉर्म में वापसी करना चाहेगी।

अगर इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI की बात करें तो रोहित शर्मा दो बदलाव कर सकते हैं। इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल की वापसी हो सकती है। इसके अलावा टीम इंडिया इस मैच में जडेजा को बाहर कर सकती है। जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में गेंद से कोई भी खास कमाल नहीं कर पाए आए हैं। ऐसे में उनकी जगह पर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ