Video: टेस्ट क्रिकेट में जल्द आ सकता है नया सिस्टम, होगा ये बड़ा बदलाव

ICC: टेस्ट क्रिकेट में ICC कई बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इसमें दुनियाभर की टीमें 2 डिवीजन में बंट सकती हैं। इसके अलावा नया सिस्टम भी लाया जा सकता है।

ind vs - 2025-01-06T222544.936

ICC: आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। ICC भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर तीन बड़े देशों के बीच ज्यादा सीरीज आयोजित करने के लिए टू-टियर टेस्ट सिस्टम की संभावना खोज रहा है। द एज न्यूजपेपर ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि ICC बड़े देशों के लिए टेस्ट में एक अलग डिविजन बनाने के सिस्टम के बारें में सोच रहा हैं। ये बदलाव 2027 में मौजूदा फ्यूचर्स टूर्स यानी FTP खत्म होने के बाद होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर ये टू-टियर सिस्टम अपना लिया जाता है तो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत की टीम को वर्तमान प्रारूप के अनुसार हर चार साल में एक बार के बजाय हर तीन साल में दो बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुई नजर आएंगी। अगर फ्यूचर में टेस्ट क्रिकेट में इस सिस्टम को लाया जाता है तो डिवीजन-1 में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी टीमों को शामिल किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ