TULA RASHI

Video: तुला राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन, करियर और कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

Libra Horoscope: सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों का खास लाभ होगा. तुला राशि के लोगों को सूर्य गोचर के प्रभाव से सफलता मिलेगी. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Libra Horoscope: सूर्य ग्रह तुला राशि के एकादश भाव का स्वामी होता है. सूर्य का गोचर आपके चौथे भाव में गोचर हुआ है. यह आपके लिए औसत से अधिक शुभ होगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आपकी बड़े भाई और बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं. करियर में आपको लाभ मिलेगा. करियर और कारोबार के मामले में आपके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. मुनाफा बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि, आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा.

विज्ञापन

सूर्य के मकर राशि में होने से आपको लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा. आपके रिश्तों पर मिलाजुला परिणाम मिलेगा. आपकी माता की सेहत खराब हो सकती है. इससे आपका इलाज पर खर्च बढ़ सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ