महंगी कार, हाथी-ऊंट की सवारी, चार्टर्ड प्लेन में आराम… कौन हैं सतुआ बाबा जिनकी माघ मेले में हो रही चर्चा

Satua Baba Magh Mela: प्रयागराज के माघ मेले में सतुआ बाबा काफी चर्चाओं में हैं. वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बीच फेमस हुए हैं. वह माघ मेले में लैंड रोवर डिफेंडर के बाद पोर्शे कार लाए हैं.

Satua Baba Magh Mela

Photo Credit - Social Media

Satua Baba Magh Mela: ब्रांडेड चश्मे, महंगी कार और लग्जरी एक्सेसरीज के कारण माघ मेले में सतुआ बाबा चर्चा में हैं. उनके शिविर के बाहर बाबा के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए लाइन लग रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि, लग्जरी लाइफस्टाइल वाले यह सतुआ बाबा कौन हैं? सतुआ बाबा अपने आध्यात्मिक प्रवचनों और महंगे शौक के लिए मशहूर हैं. वह माघ मेले में लैंड रोवर डिफेंडर और इसके बाद पोर्शे 911 टर्बो कार लेकर आए हैं. इन दोनों गाड़ियों की कीमत करीब 5 करोड़ से अधिक है.

विज्ञापन

कौन है सतुआ बाबा?

सतुआ बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मसौरा गांव में हुआ था. सतुआ बाबा का असली नाम संतोष तिवारी है. उनकी माता का नाम राजा बेटी और पिता का नाम शभाराम तिवारी है. उनके माता पिता ने ही उनका नाम संतोष रखा था. वह 11 वर्ष की महज छोटी सी उम्र में घर छोड़कर अध्यात्म के रास्ते पर चल दिये थे. वह अब विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के मुखिया बन चुके हैं.

विज्ञापन

विष्णुस्वामी संप्रदाय की पीठ के मुखिया को सतुआ बाबा के नाम से जानते हैं. इसी वजह से उनका नाम सतुआ बाबा पड़ा है. वह सतुआ बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए हैं. माघ मेले में अपनी लग्जरी स्टाइल के कारण चर्चाओं में हैं. बता दें कि, संतोष तिवारी को पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन यमुनाचार्य महाराज के निधन के बाद विष्णुस्वामी संप्रदाय का मुखिया बनाया गया है. सतुआ बाबा कई मौके पर सीएम योगी के साथ भी नजर आ चुके हैं. ऐसे में कयास लगाए जाते हैं कि, वह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के खास हैं.

विज्ञापन

महंगी कार और चार्टर्ड प्लेन में आराम

सतुआ बाबा महंगी कार में घूमते हैं. सोशल मीडिया पर सतुआ बाबा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह चार्टर्ड प्लेन में आराम करते दिख रहे हैं. माघ मेले में वह पहले लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर में दिखे थे. अब पोर्शे कार सतुआ बाबा के काफिले में शामिल हो गई है. माघ मेले में बाबा के शिविर में जब पोर्शे कार पहुंची तो उन्होंने विधि-विधान से पूजन किया. इस मौके पर कई साधु-संत मौजूद रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ