---विज्ञापन---

VIDEO: दूसरे टी-20 में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs ENG: चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इस प्रकार हो सकती है।

---विज्ञापन---

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 25 जनवरी को खेला जाएगा। कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेंगे।

सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। दोनों शानदार फॉर्म में हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या के अलावा रिंकू सिंह खेल सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाज के रूप में रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा अर्शदीप सिंह इकलौते तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें…

First published on: Jan 24, 2025 11:01 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola