Team India Semi Final t20 world cup

T20 World Cup में भारत की जीत से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, कहा- ICC की मदद से...

T20 World Cup India vs England Pakistan Reaction: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत वर्सेज इंग्लैंड का मुकबला देखने को मिला। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत का परचम लहराते हुए इंग्लैंड को मात दे दी। मगर टीम इंडिया की इस जीत से पाकिस्तान बुरी तरह चिढ़ गया है।

T20 World Cup Pakistan Reaction on Semifinal Match: बीते दिन कैरेबियाई देश गुयाना में भारत बनाम इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच देखने को मिला। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से शिकस्त दे दी। भारत की इस जीत पर जहां देश में जश्न का माहौल था तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को ये नतीजा रास नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के मीडिया चैनल्स भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं। वहीं कई पत्रकारों ने इस जीत का श्रेय इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को देना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि गुरुवार की रात को इंग्लैंड ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में महज 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ 68 रनों से जीत हासिल करके टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई। टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तान का रिएक्शन जानने के लिए देखें ये वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ