Video: भारत या इंग्लैंड, किसकी प्लेइंग-11 ज्यादा दमदार? देखें आंकड़े

T20 World Cup 2024 में अब महज 3 मैच ही शेष रह गए हैं। इन 3 मैचों के बाद टी20 क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिल जाएगा। इस खिताब की दौड़ में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम बची हुई है। अब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान के बीच और दूसरा सेमीफाइनल भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। जहां से 2 टीमें खिताबी मुकाबले के लिए प्रवेश करेंगी।

IND vs ENG

T20 World Cup 2024 में कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण होगा। भारतीय समयानुसार कल सुबह 6 बजे टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल होगा। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। वहीं, रात के 8 बजे होने वाले टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीम टूर्नामेंट में अब तक फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में पहुंचने की हर संभव कोशिश करेंगी।

वहीं, दूसरी ओर भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम इस फॉर्मेट की चैंपियन रह चुकी हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट का खिताब 2007 में जीता था। वहीं, इंग्लैंड ने ये खिताब 2022 के वर्ल्ड कप में अपने नाम किया था। भारत और इंग्लैंड की टीम दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए अपनी ताकत झोंक रही है। ऐसे में हम समझते हैं कि आखिर भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है। वीडियो में देखिए टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अब तक कितने रन बनाए हैं और कितनी विकेट हासिल की है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ