Sussanne Khan Wedding
विज्ञापन

Video: Hrithik Roshan की एक्स वाइफ की शादी के मिलने लगे संकेत, ससुराल वालों संग दिखीं Sussanne Khan

Sussanne Khan Wedding: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ एक बार फिर शादी रचा सकती हैं। हाल ही में इस बात का एक बड़ा संकेत मिला है। सुजैन खान अब अपने बॉयफ्रेंड के परिवार के साथ खास टाइम स्पेंड करती नजर आईं और उन्होंने त्योहार भी अर्सलान गोनी के परिवार के साथ ही मनाया।

Sussanne Khan Wedding: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान काफी समय से खुद से छोटे एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। इन दोनों का रिश्ता ऑफिशियल है और ये कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने से भी नहीं शर्माते। वहीं, इन दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जल्द ही सुजैन और अर्सलान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब इन रूमर्स के बीच इनकी शादी के संकेत भी मिलने लगे हैं। हाल ही में सुजैन खान ने अपने ससुराल वालों के साथ काफी समय बिताया है।

दरअसल, ईद के मौके पर सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और उनके परिवार के साथ नजर आईं। सुजैन ने अपने ससुराल वालों के साथ ही ईद का जश्न मनाया है। अर्सलान के भाई अली गोनी, सुजैन की होने वाली देवरानी जैस्मिन भसीन और उनकी नन्द के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान अपने ससुराल वालों पर सुजैन खान खूब प्यार लुटाती दिख रही हैं। अब ये देखकर फैंस ने कयास लगाने से शुरू कर दिए हैं कि जल्द ही सुजैन फिर से दुल्हन बनने वाली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ