हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AAP विधायकों के साथ फुल एक्शन में सुनीता केजरीवाल, पहली बैठक में क्या फैसले हुए?

Sunita Kejriwal: सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप विधायक सुनीता केजरीवाल से मिलना चाह रहे थे। बैठक में कुल 66 विधायक मौजूद थे।

विज्ञापन
Sunita Kejriwal

Sunita Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल फुल एक्शन मोड में हैं। हाल ही में रामलीला मैदान के मंच से उन्होंने सीएम की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी कड़ी में मंगलवार को सुनीता केजरीवाल ने पहले दिल्ली के विधायकों और फिर निगम पार्षदों से बैठक की।

बैठक में मौजूद रहे 66 विधायक

बैठक में विधायकों और निगम पार्षदों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में आप नेताओं ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा न दें और जेल से ही अपनी सरकार चलाएं। बता दें शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में 21 मार्च को ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। 15 अप्रैल तक वह न्यायिक हिरासत में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola