Pisces Horoscope

Video: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026? शनि गोचर से पड़ेगा जीवन पर प्रभाव

Pisces Zodiac Signs Horoscope: शनि ग्रह को शुभ-अशुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है. इसी वजह से शनिदेव को न्यायधीश के नाम से भी जानते हैं. शनि ग्रह का मीन राशि के लग्न भाव में गोचर होगा. ऐसे में मीन राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे मेें विस्तार से जानते हैं.

Pisces Zodiac Signs Horoscope: साल 2026 में मीन राशि के 11वें और 12वें के स्वामी हैं. मीन राशि वालों के लग्न भाव में शनि के रहने के कारण 2026 आपके लिए आत्ममंथन का समय होगा. आपके लिए पिछली गलतियों से सीख लेने का समय है. आपको जीवन में चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. मीन राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार दोनों में ही परेशानियां आएंगी. आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. ऐसे में शनि के प्रभाव से समस्याएं हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. आप कोशिश करेंगे तो रिश्तों को सुधार सकेंगे. आपको भविष्य में धनलाभ हो सकता है.विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. आपको शनि के कारण छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इससे बचने के लिए शनिवार के दिन काले तिल और साबुत काली उड़द का दान करें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिये गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ