Virat Kohli T20 World Cup 2014 Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस हार से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. फरहान, विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर भी खड़े हैं.
दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे. वहीं, अब साहिबजादा फरहान 6 मैच में 283 रन बना चुके हैं. ऐसे में अगर फरहान केवल 37 रन बना देते हैं तो वह 12 साल पुराने विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. पाकिस्तान 28 फरवरी को सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन का ICC रैंकिंग में बड़ा धमाका, सूर्यकुमार यादव-तिलक वर्मा को पछाड़ा









