RSS First Reaction on Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। केंद्र में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी इस चुनाव में पिछली बार की तुलना में 63 सीटें कम लाई है। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 282 और 2019 के चुनाव में 303 सीटें जीती थीं। लेकिन इस चुनाव में भगवा पार्टी को 240 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। बीजेपी की सीटें कम होेने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच आरएसएस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। संघ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे मैंडेट फॉर ह्यूमैनिटी है। तो क्या संघ यह मानकर चल रहा है कि बीजेपी अभिमान में चुनाव लड़ रही थी इसलिए इस बार बहुमत से चूक गई।
आरएसएस नेता राम माधव ने कहा कि दोनों पक्षों के लिए जिम्मेदार राजनीति का दौर है। उन्होंने कहा कि यह विनम्रता के लिए दिया गया जनादेश है। ये वक्त अधिक से अधिक लोगों को साथ लेकर चलने का है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी गठबंधन की राजनीति शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे। गांधी की सफलता उनकी विनम्रता और शिष्टता में निहित थी। ये ऐसे गुण है जिनकी भारतीय राजनीति को सख्त जरूरत है।
संबंधित खबरें
JIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
19 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
21 hrs agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
1 day agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
1 day agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO का IPO 'ग्लोबल राज' का प्लान, जानिए पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines