हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: क्या रोहित शर्मा की वजह से कप्तान बनेंगे सूर्यकुमार यादव? हार्दिक पांड्या का कट सकता है पत्ता

Rohit Sharma Hardik Pandya Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा के बाद टी-20 इंटरनेश्हनल में कप्तानी के दो दावेदार हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव हैं। कहा जा रहा है कि सूर्या को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 तक कप्तान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या।

Rohit Sharma Hardik Pandya Suryakumar Yadav: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रोहित के संन्यास के बाद अब टी-20 में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। पहले कहा जा रहा था कि उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव का नाम सामने आया है।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक जाएंगे आप, इंजरी के बाद बनाई सॉलिड बॉडी! दुनिया को दिखाई तस्वीर

क्या रोहित ने सूर्या के पक्ष में किया वोट?

सूर्या का नाम अचानक चर्चा में कैसे आया, इसे लेकर रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या के फिटनेस इश्यूज की वजह से सूर्या को कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है तो वहीं एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पांड्या खुद आराम चाहते हैं। वहीं अब एक और दावा सामने आया है। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के लिए वोट किया है। इससे पहले गौतम गंभीर की पसंद के रूप में भी सूर्या का नाम सामने आया था। दरअसल, बीसीसीआई टी-20 वर्ल्ड कप 2026 तक कप्तान के तौर पर स्थायी समाधान चाहती है। ऐसे में सूर्या पहली पसंद बने हुए हैं।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 3 खिलाड़ियों को आराम, 2 की वापसी संभव, गौतम गंभीर की सिलेक्टर्स के साथ कैसी रही मीटिंग? 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: यूनुस खान का फेवरेट प्लेयर है भारत का ये बल्लेबाज, कप्तान बनने का दावेदार 

ये भी पढ़ें: बॉलिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये दिग्गज, इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 610 विकेट 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्ट इंडीज ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की जगह धाकड़ गेंदबाज की एंट्री 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola