ind vs (76)

Video: जय शाह के बाद कौन होगा BCCI का अगला सचिव? इस दिग्गज नेता के बेटा के नाम आया सामने

BCCI: आईसीसी के अगले चेयरमैन के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह का नाम तय माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई देशों ने जय शाह का समर्थन किया है। ऐसे में बीसीसीआई के अगले सचिव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

BCCI: इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) के अगले चेयरमैन के रूप में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के नाम की चर्चा है। आईसीसी के चेयरमैन के चुनाव के लिए नामांकन करने की लास्ट डेट 27 अगस्त है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि अगर जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बनते हैं तो बीसीसीआई के सचिव के रूप में अगला चेहरा कौन होगा? इस रेस में कई दिग्गजों के नाम आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार से लेकर आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल के नाम आया है। इसी बीच एक और नाम इस रेस में आया है। अब इस रेस में रोहन जेटली का नाम भी शामिल हो गया है। रोहन जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वो बीजेपी के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नाम सबसे आगे चल रहा है और उन्होंने इसके लिए सहमति भी दे दी है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ