UP T20 League 2024: ये आईपीएल की टक्कर का क्रिकेट, राजीव शुक्ला बोले- टैलेंट पर सिलेक्टर्स की नजर

UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग में रिंकू सिंह, नितीश राणा, समीर रिजवी और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यूपी टी-20 लीग की सफलता से जुड़े कई पहलुओं पर बात की।

Rajeev Shukla Interview

Rajeev Shukla Interview

UP T20 League 2024 Rajeev Shukla Interview: स्टार खिलाड़ियों से सजी यूपी टी-20 लीग का रोमांच शुरू हो गया है। रविवार 25 अगस्त से शुरू हुआ टूर्नामेंट 14 सितंबर तक चलेगा। रिंकू सिंह, नितीश राणा, समीर रिजवी और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार्स से सजी लीग इस लीग में युवा खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है। इस बार कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, कानपुर सुपरस्टार्स, नोएडा किंग्स, लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स शामिल हैं। टूर्नामेंट के पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन का आगाज भी शानदार अंदाज में हो चुका है। रविवार को इसका आगाज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से सजी नाइट से किया गया। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में कई लोगों का बड़ा योगदान रहा। जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का नाम शामिल है। राजीव शुक्ला ने न्यूज 24 से इस लीग से जुड़े कई पहलुओं पर बात की।

विज्ञापन

सिलेक्टर्स की निगाह में खिलाड़ी 

राजीव शुक्ला ने कहा- इस लीग के जरिए कई युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला। कई युवा खिलाड़ी सिलेक्टर्स की निगाह में आए। उन्हें आईपीएल और भारत के लिए खेलने का अवसर मिला। मुझे उम्मीद है कि इस बार का सीजन पिछली बार से भी बेहतर होगा। हमें काफी टैलेंट देखने को मिलेगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ अवसर देने की जरूरत है।

विज्ञापन

भारत के लिए खेलेंगी प्रतिभाएं 

शुक्ला ने आगे कहा कि इन प्रतिभाओं को और भी बड़े मंच के लिए तैयार किया जा रहा है। जितनी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी की स्काउटिंग टीम हैं, वे सब इस लीग पर निगाह रख रही हैं। रणजी में तो वैसे भी ज्यादा से ज्यादा 15 से 20 युवाओं को ही खिलाया जा सकता है। ऐसे में कुछ लोग यूपी की प्रतिभाओं को ज्यादा मौके देने के लिए चार टीमों की मांग करते हैं, लेकिन ये सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की वजह से संभव नहीं है। नियमानुसार, आप अधिकतम एक ही टीम रख सकते हो। उस समस्या के निदान के लिए हमने सोचा था कि एक लीग शुरू की जाए। जिसके जरिए कम से कम 200 युवाओं को मौका मिल सके। यूपी टी-20 लीग में ये संभव हो रहा है। आगे जब टीमें बढ़ेंगी तो और ज्यादा युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। मुझे लगता है कि इससे और भी प्रतिभाएं निकलकर आएंगी, जो भारत और आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

एक मौका देने की जरूरत 

राजीव शुक्ला ने आगे कहा- ये सब प्रतिभाओं को अवसर दिलाने की बात है। हमने प्रतिभाओं को अवसर दिलाया है और मैं इस बात को गर्व से कह सकता हूं कि भारत की कोई ऐसी टीम नहीं है, जिसमें एक यूपी का कोई खिलाड़ी न हो। चाहे टी-20 की बात हो, या फिर वनडे या टेस्ट टीम, यूपी की प्रतिभा हर जगह मौजूद है।

विज्ञापन

स्टेट सिलेक्टर्स ने नहीं चुनीं टीमें

स्टार प्लेयर्स के दलीप ट्रॉफी खेलने के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा- ये बीसीसीआई की एक अच्छी पहल है क्योंकि कुछ खिलाड़ी इंटरनेशनल प्लेयर बनकर सेलिब्रिटी हो जाते हैं। वे डोमेस्टिक क्रिकेट को अवॉइड करते हैं। इसलिए इस पॉलिसी को इंट्रोड्यूस किया गया। मैं बीसीसीआई सचिव जय शाह का इस पहल के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उसका सिलेक्शन भी हमने अलग तरीके से किया। हमने इसके सिलेक्शन स्टेट सिलेक्टर्स को नहीं दिए। नेशनल सिलेक्टर्स ने ही दलीप ट्रॉफी की टीमें चुनी हैं।

विज्ञापन

ये आईपीएल की टक्कर का क्रिकेट

राजीव शुक्ला ने आगे कहा- मैंने लखनऊ के लोगों को कहा है कि सिर्फ डांस वाले दिन नहीं आना, रोज आना है क्योंकि आपको यहां बहुत अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा। ये क्रिकेट किसी भी तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट से कम नहीं है। ये आईपीएल की टक्कर का क्रिकेट है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ