UP T20 League 2024: कहां देख सकेंगे यूपी टी 20 मैचों का लाइव कवरेज? यहां जानें पूरी डिटेल

UP T20 League 2024: उत्तर प्रदेश टी20 लीग पर सभी क्रिकेट फैंस की निगाह टिकी हुई है। इस बार लीग में भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश टी20 लीग के पहले सीजन को बहुत ज्यादा सफलता मिली थी।

ind vs (97)

UP T20 League 2024: उत्तर प्रदेश में टी20 क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन आज (25 अगस्त) से शुरू हो रहा है। सभी मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 सितंबर खेला जाएगा। यूपी टी20 क्रिकेट लीग का पहला सीजन काफी ज्यादा सफल रहा था। इस बार लीग के दूसरे सीजन में कुल 35 मैच खेले जाएंगे। तो आइये जानते हैं कि आप इस लीग के मुकाबलों को कहां पर लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

जानें कहां पर देख सकते हैं लाइव मैच

विज्ञापन

यूपी टी20 लीग 2024 को आप स्पोर्ट्स 18 के नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और फैन कोड ऐप पर भी देख सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी टी20 लीग 2024 में इस बार डीआरएस, हॉकआई जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

विज्ञापन

इस सीजन में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें 35 लाख रुपये में लखनऊ फाल्कन ने खरीदा था। वो इस टीम के कप्तान भी थे। उन पर भी सभी की निगाह टिकी हुई है। भुवी के पास अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करने का भी मौका है।

विज्ञापन

इसके अलावा शिवम मावी को 20.5 लाख में काशी ने खरीदा था। मावी को एक समय टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अभी तक वो अपनी नियमित जगह नहीं बना पाए हैं। ऐसे में वो भी सीजन में धमाल मचाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
उनके अलावा बल्लेबाज समीर रिजवी और यश दयाल भी इस सीजन में धमाका करना चाहेंगे। आईपीएल में समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं वहीं, यश दयाल गुजरात और RCB के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस बार आईपीएल में यश दयाल ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ