
चीफ जस्टिस की हत्या पर 1 करोड़ का इनाम, 7 सितंबर तक अल्टीमेटम, भीड़ का सुप्रीम कोर्ट पर हमला
Pakistan News: हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया। वे पाकिस्तान के चीफ जस्टिस का इस्तीफा मांग रहे थे। उन्हें कोर्ट में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का भी सहारा लिया। अब प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन आलमी मजलिस ने सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले की समीक्षा के लिए 7 सितंबर तक का वक्त दिया है।
Edited By Nandlal Sharma