PM Modi Kaziranga National Park Visit

काजीरंगा नेशनल पार्क, हाथ में कैमरा और काउब्वॉय हैट, आपने देखी क्या PM मोदी की हाथी की सवारी?

PM Modi Kaziranga National Park Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर की और कैमरों में खूबसूरत नजारे कैद किए। उन्होंने हाथी की सवारी की और पार्क के अंदर जिप्सी से भी घूमे। इस दौरान वे काउब्वॉय हैट और जैकेट के साथ कूल लुक में नजर आए।

PM Modi Kaziranga National Park Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। वे पहले असम गए, जहां उन्होंने सुबह-सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर की। इस दौरान उन्होंने हाथी की सवारी की। जिप्सी में पार्क में घूम रहे जानवरों को देखा। प्रकृति की खूबसूरती को निहारा। उगते सूरज के दर्शन किए।

विज्ञापन

उन्होंने अपने कैमरे में जानवरों और प्रकृति की खूबसूरती को कैद किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अरुणाचल प्रदेश जाएंगे, जहां वे 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल का उद्घाटन करेंगे, लेकिन काउब्वॉय हैट और हाथ में कैमरा लेकर हाथी की सवारी करते PM मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, आपने देखा क्या?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ