Horoscope 2026: जुलाई का महीना मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं. मीन राशि के लिए जुलाई में पारिवारिक रिश्ते, पार्टनर से संबंध, हेल्थ और पैसों के लिए समय कैसा रहेगा. आइये इसके बारे में जानते हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के कुटुंब भाव का स्वामी ग्रह मंगल होता है. इस समय मंगल की स्थिति अभी वृषभ राशि में है. ऐसे में जुलाई का महीना इस संयोग से पारिवारिक मामले में मीन राशि के लिए बेहतर रहेगा.
महीने का दूसरा भाग रहेगा अच्छा
मीन राशि वालों के लिए 16 जुलाई के बाद महीने का दूसरा भाग अच्छा रहने वाला है. छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आपको इसका समाधान मिलेगा. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. जीवन में किसी नई समस्या के कारण आप परेशान नहीं होंगे. जीवन में पुरानी चली आ रही समस्याओं को दूर कर सकेंगे. हालांकि, शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण रिश्ते में बहुत हल्का तनाव हो सकता है. समझदारी से काम लेंगे, तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी.
प्रयास होंगे सफल
लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होंगे. आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लंबे समय से चल रहे प्रयास सफल होने की संभावना है. अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है. परिवार की सहमति से काम करें. आपको आने वाले समय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. शादी के लिए रिश्ता पक्का होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, इस बात को सार्वजनिक करने से बचें. सेहत को लेकर महीना ठीक रहने वाला है. देवगुरु बृहस्पति के कारण थोड़ा कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. आप हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाएं. हनुमान जी को नारियल, लड्डू और तुलसी के पत्ते, पीले या लाल फूल की माला अर्पित करें. इसके बाद मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.