Pariksha Pe Charcha 2025 PM Narendra Modi

Pariksha Pe Charcha में PM मोदी ने दिए सफलता के 7 मंत्र, देखें LIVE VIDEO

Pariksha Pe Charcha 2025: दिल्ली में आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी 5 करोड़ लोगों से इंटरैक्शन कर रहे हैं। परीक्षाओं में सफलता पाने के टिप्स और मंत्र दे रहे हैं। देश की कई नामी हस्तियां भी आज उनके साथ स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे।

Pariksha Pe Charcha 2025: आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 8वां एडिशन चल रहा है। दिल्ली में भारत मंडपम के हॉल में प्रधानमंत्री मोदी 10वीं और 12वीं के स्टूडेट्स से चर्चा कर रहे हैं। बोर्ड एग्जाम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं क्रैक करने के टिप्स उन्हें बता रहे हैं। इस बार कार्यक्रम इंटरैक्टिव फॉर्मेट में हो रहा है, जिसे 8 एपिसोड में बांटा गया है। अलग-अलग फील्‍ड की 12 हस्तियां स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देंगी।

विज्ञापन

इन हस्तियों में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, एक्टर विक्रांत मैसी, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, 6 बार की बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम, सद्गुरु, पैरा एथलीट अवनी लेखरा, पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर, माइंड कोच सोनाली सभरवाल, वेंचर कैपिटलिस्ट रेवंत हिमात्सिंगका, एचटीसी इंडिया की सीईओ राधिका गुप्ता और टेक गुरु गौरव चौधरी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

UPSC, CBSE और JEE क्लियर करने वाले टॉपर्स और परीक्षा पे चर्चा के पिछले एडिशन में हिस्सा ले चुके स्टूडेंट्स भी इस कार्यक्रम में बुलाए गए हैं। परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए दुनियाभर से 3.30 करोड़ से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स ने रजिस्‍ट्रेशन कराया है। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 14 दिसंबर 2024 को शुरू हुए थे और 14 जनवरी 2025 आवेदन करने का आखिरी दिन था। करीब 5 करोड़ लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ