हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'ओछी' हरकत पर उतरा पाकिस्तान, भारतीय डिप्लोमैट्स की रोका पानी, गैस और अखबार

Video: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत को धमकियां देने के बाद उसने अब पाकिस्तान में मौजूद भारतीय डिप्लोमैट्स के पानी और गैस की सप्लाई को रोक दिया है। इसके पहले फील्ड मार्शल असीम मुनीर धमकियां देकर दुनियाभर में अपनी फजीहत करा चुके हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Video: आपरेशन सिंदूर में हार से बौखलाया पाकिस्तान अब ओछी हरकतों पर उतर आया है। भारत से बदला लेने के लिए उसने अब नया तरीका निकाला है। मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि बौखलाए पाकिस्तान ने अब वहां पर मौजूद डिप्लोमैट्स को परेशान करना शुरू कर दिया है। दरअसल, पाक ने उनका पानी, गैस और अखबार रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक, लोकल वेंडर्स को गैस सिलेंडर ना देने के निर्देश दे दिए गए हैं। पाकिस्तान पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। उस दौरान, भारतीय डिप्लोमेट्स को कई दिनों तक पाकिस्तान में परेशान किया गया था।

पाकिस्तान की इस हरकत को वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमेटिक रिलेशन 1961 का उल्लंघन बताया जा रहा है। पिछली बार जब भारतीय डिप्लोमेट्स को पाकिस्तान में परेशान किया गया था, तब जवाबी कदम के तौर पर भारत ने भी डिप्लोमेट्स के अखबार बंद कर दिए थे।

ये भी देखें: Dhanush की वो हीरोइन जो 15 की उम्र में बनी स्टार, 22 की उम्र में दे दी थी जान; जानें कौन थी ये एक्ट्रेस?


विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola