---विज्ञापन---

Dhanush की वो हीरोइन जो 15 की उम्र में बनी स्टार, 22 की उम्र में दे दी थी जान; जानें कौन थी ये एक्ट्रेस?

साउथ सुपरस्टार धनुष की एक एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में स्टारडम हासिल कर लिया था। वहीं 22 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा भी कह दिया था। जिससे उनके परिवार और उनके फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा था। चलिए एक्ट्रेस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Photo Credit- Instagram
---विज्ञापन---

साउथ सुपरस्टार धनुष की एक हीरोइन ऐसी रही हैं जो 15 साल की उम्र में स्टार बन गई थीं। वहीं इसके बाद जिंदगी से हताश होकर उन्होंने महज 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस एक्ट्रेस का नाम मयूरी था, जिन्हें लोग शालिनी के नाम से भी जानते थे। मयूरी ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो क्यों इस दुनिया को अलविदा कह रही हैं।

तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मयूरी ने अपने करियर में तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। इसके बाद साल 2004 में सुपरस्टार धनुष के साथ उनकी एक फिल्म आई थी, लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद साल 2005 में वो ‘काना कंडेन’ मूवी में नजर आई थी। वहीं इसी साल उन्होंने जून में सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी। साथ ही सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरा जिंदगी से विश्वास उठ गया है। उनके इस कदम से परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी सदमे में थे।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2025 01:02 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola