aly goni anupam kher samay raina

India Pakistan War सिचुएशन में फंसे इन सेलेब्स के परिवार, उड़ गई नींद

पाकिस्तान ने जब भारत पर हमला किया, तो कुछ सेलिब्रिटीज को अपने परिवार वालों की टेंशन हो गई। अपनों की सुरक्षा को लेकर ये सेलेब्स चिंता में पड़ गए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की परिस्थितियां पैदा हो गई हैं। बीती रात पाकिस्तान ने भारत पर जो हमला किया, उसमें कई सेलेब्स की नींद उड़ गईं। इस बात का खुलासा खुद भारतीय सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से किया है। दरअसल, इन सेलेब्स के परिवार, करीबी और रिश्तेदार इस हमले में फंस गए थे। अनुपम खेर के चचेरे भाई सुनील खेर जम्मू में अपने घर पर थे, तो एक्टर ने घबराकर तुरंत उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या वो और उनके परिवार वाले ठीक हैं?

विज्ञापन

वहीं, अली गोनी जहां देश से बाहर थे और उनके परिवार वाले जम्मू में खतरे में थे। अली गोनी को माता-पिता समेत सभी घरवालों की इतनी चिंता सता रही थी कि एक्टर टेंशन में आ गए। उनके अलावा स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना ने भी लामा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर रिवील किया कि हमले के दौरान उनके पिता जम्मू में थे और ऐसे में वो बहुत बेचैन हो गए थे। उनके पिता ने रात को जम्मू से आखिरी बार गुड नाइट कहने के लिए फोन किया था। इस दौरान उनकी आवाज, स्थिर और शांत थी, जिसने उन्हें सोने और चिंता न करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ