Video: जीवन रेखा का छोटा होना नहीं है कम उम्र की निशानी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें कारण

Hast Rekha Shastra: क्या आपके हाथ में भी जीवन रेखा छोटी है? अगर हां, तो परेशान न हों. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आज उस रेखा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जीवन रेखा को सपोर्ट करती है और जिसके जरिए उम्र का सही अंदाजा लगाया जा सकता है.

Hast Rekha Shastra

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसके जरिए हाथ की लकीरों व निशान से भविष्य के अहम संकेत मिलते हैं. इसमें लाइफ लाइन यानी जीवन रेखा का महत्वपूर्ण स्थान है, जिसके जरिए व्यक्ति की सही उम्र का आकलन किया जाता है. जीवन रेखा हथेली के किनारे पर अंगूठे और तर्जनी के बीच में होती है. बता दें कि तर्जनी उंगली, मध्यमा उंगली (Middle Finger) के पास होती है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि यदि उनकी जीवन रेखा छोटी है तो उनकी उम्र भी कम होगी, लेकिन ऐसा नहीं है.

विज्ञापन

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि मंगल उंगली जीवन रेखा को सपोर्ट करती है. उम्र रेखा के न होने पर भी मंगल रेखा का बड़ा होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति की आयु लंबी होगी. यदि आप जानना चाहते हैं कि हाथ में मंगल रेखा कहां पर होती है तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ