Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

NZ vs SA: सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, फिन एलन ने विराट कोहली समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

Records Made by NZ: न्यूजीलैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा दिया. उन्होंने 9 विकेट से जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई. फिन एलन के शानदार शतक के दम पर कीवी टीम जीती. न्यूजीलैंड टीम ने जीत के साथ 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़े. आइए इन सभी रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Mar 5, 2026 01:05
Share :
सेमीफाइनल में बनाए बड़े रिकॉर्ड

Records Made by NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पराजित किया. सेमीफाइनल में उन्होंने 9 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट पक्का किया. न्यूजीलैंड ने 170 रनों का पीछा करते हुए 12.5 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. 43 गेंद रहते मैच जीतना अपने आप में बड़ी बात है. फिन एलन के शतक का इसमें काफी बड़ा किरदार रहा. न्यूजीलैंड की इस जीत से सेमीफाइनल में कई बड़े रिकॉर्ड टूटे.

सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और उनके खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जीत के साथ कई अलग-अलग रिकॉर्ड बनाए. फिन एलन ने 33 गेंदों में शतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज है. इसके अलावा वो ICC टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए थे. सभी रिकॉर्ड्स के बारे में जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘तमाचे जैसा महसूस हुआ…’, हार के बाद छलका साउथ अफ्रीकी कप्तान का दर्द, T20 World Cup से बाहर होने पर दिया बयान

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2026 01:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.