Astro Tips: क्यों कहते हैं 'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा', क्या सच में तीन लोगों के होने से बिगड़ जाता है काम, जानें

Astro Tips: अगर तीन लोग किसी काम के लिए जाते हैं तो उन्हें अक्सर मना किया जाता है. इसको लेकर एक कहावत है ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’. आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है और क्या तीन लोगों के होने से कोई काम बिगड़ जाता है चलिए जानते हैं.

Astro Tips

Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि, तीन लोगों के होने से कोई काम सफल नहीं होता है और यह बिगड़ जाता है. तीन लोगों के होने पर काम बिगड़ने को लेकर एक कहावत ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ है. क्या आप जानते हैं कि, ऐसा क्यों कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, किसी शुभ कार्य के लिए तीन लोगों को नहीं जाना चाहिए. बड़े-बुजुर्ग अक्सर इस बात को कहते हैं. यह पुरानी मान्यता है जो लंबे समय से चली आ रही है. इसके पीछे क्या वजह है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं?

विज्ञापन

कई मामलों में अशुभ है 3 अंक

3 अंक को कई मामलों में अशुभ माना जाता है. किसी को खाना परोसते समय तीन रोटी नहीं देनी चाहिए. पूजा-पाठ के दौरान तीन लोगों का साथ में बैठना वर्जित होता है. अगर लड़का या लड़की के लिए रिश्ता देखने जाते हैं तो तीन लोग नहीं जाते हैं. इन सभी कारणों से तीन नंबर को लोग अशुभ मानते हैं. हालांकि, तीन लोगों के एकसाथ कुछ काम करने को लेकर कई सामान्य कारण हैं.

विज्ञापन

क्यों होता है तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा?

अगर कोई काम तीन लोग करने जाते हैं तो मतभेद की संभावना रहती है. दो लोगों में अच्छे से तालमेल हो सकता है लेकिन 3 के होने पर मतभेद होता है. तीन लोगों के होने पर बातचीत होने पर एकाग्रता में बाधा पड़ती है. इन्हीं कारणों से तीन को अशुभ माना जाता है.

विज्ञापन

अंक 3 की धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 3 अंक को अशुभ नहीं माना जाता है. यह अत्यंत शुभ और शक्तिशाली मानते हैं. ऐसी मान्यता है कि, 3 अंक हिंदू धर्म में ब्रह्मा, विष्णु, महेश यानी त्रिदेव और तीन वेदों का प्रतिनिधित्व करता है. भगवान शिव जी का त्रिशूल भी 3 भागों में बंटा हुआ है. तीन अंक को अशुभ नहीं माना जाता है. लोग सामान्य कारणों की वजह से तीन के अंक को अशुभ मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ