gujarat accident
विज्ञापन

Gujarat: सड़क हादसे में महिला की मौत के 3 जिम्मेदार? पति, आवारा कुत्ता और..

Gujarat Road Accident: कार की बैरिकेड से जोरदार भिड़त हुई थी। जिससे कार का ऑटो लॉक सिस्टम जाम हो गया। किसी तरह आसपास के लोगों ने घायल दंपति को बाहर निकाला।

Gujarat Road Accident: गुजरात में कार हादसे में एक महिला की मौत का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। हादसे के दौरान कार उसका पति चला रहा था। अब पुलिस ने पति के खिलाफ ही लापरवाही से कार चलाने की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सड़क किनारे खड़े बैरिकेड में जा भिड़ी थी। जिसके बाद कार का ऑटो लॉक सिस्टम जाम हो गया।

विज्ञापन

पति पुलिस से बोला- मुझ पर दर्ज कीजिए मुकदमा

दरअसल, यह पूरा मामला इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि पुलिस के सामने पति ने खुद पर ही एफआईआर दर्ज करने की बात कही। उसका कहना था कि उसकी लापरवाही से ही यह हादसा हुआ जिससे उसकी पत्नी की मौत हुई है। वहीं, घटनास्थल पर जांच से कन्फर्म हुआ है कि हादसे से चंद सेकंड पहले अचानक एक कुत्ता कहीं से कार के आगे आ गया था। फिलहाल पुलिस सड़क हादसों की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल और पीड़ित के परिजनों से भी बयान लिए हैं।

कार का लॉक जाम न होता तो समय रहते मिलता इलाज

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार की बैरिकेड से जोरदार भिड़त हुई थी। जिससे कार का ऑटो लॉक सिस्टम जाम हो गया। वहीं, टक्कर इतनी तेज लगी थी कि बैरिकेड का एक कार का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया था। जिससे महिला अगली सीट पर फंस गई। उसके पति ने कार का गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुल सका। ऐसे में किसी तरह आसपास के लोगों ने गेट खोला तब कहीं जामकर गंभीर रूप से घायल महिला को समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारों की जानें तो तेज भिड़त के बाद लॉक सिस्टम जाम हो गया था। उसका कनेक्शन बैटरी से टूट गया था, जिसके चलते कार का गेट नहीं खुला।

ऐसे हुआ था सड़क हादसा

पेशे से टीचर 55 वर्षीय परेश सपरिवार नर्मदा में रहते हैं। वह रविवार को अपनी पत्नी अमिता के साथ अंबा जी मंदिर गए थे। वापस लौटते हुए Daan Mahudi गांव के पास सड़क पर अचानक भागते हुए एक आवारा कुत्ता उनकी कार के आगे आ गया। उन्होंने तेज ब्रेक लगाई जिससे कार पूरी तरह घूम गई और लहराते हुए सड़क किनारे रखे बैरिकेड में जाकर लगी। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि अमिता के गंभीर चोटें लगी थी। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते घायल को इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन

आवारा कुत्तों पर कोर्ट जता चुका है चिंता

गुजरात की जिला अदालत राज्य में आवारा कुत्तों पर चिंता जता चुकी है। अकसर यहां आवारा कुत्तों से सड़क हादसे के मामले सामने आते हैं। इसके अलावा सड़क चलते आवारा कुत्तों से हमले का भी डर बना रहता है। इसके लिए स्थानीय नगर निगम लोगों से इन कुत्तों को सड़क किनारे खाना नहीं देने की अपील कर चुकी है। कई जगह गुजरात में एनजीओ सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ