Musheer Khan dominates in U19 World Cup 2024 may return to senior team India
विज्ञापन

U19 World Cup 2024 में छाए मुशीर खान, सीनियर टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री

U19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप 2024 में मुशीर खान का बल्ला आग उगल रहा है। अभी तक मुशीर 338 रन बना चुके हैं।

U19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अंडर-19 विश्व कप 2024 में सरफराज खान के भाई मुशीर खान का जलवा देखने को मिला है। मुशीर खान ने बल्ले से लेकर गेंद तक काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी तक अंडर-19 विश्व कप 2024 में मुशीर खान 2 शतक लगा चुके हैं। अभी तक मुशीर खान अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। वैसे तो हर अंडर-19 विश्व कप के बाद सीनियर टीम इंडिया को कई शानदार खिलाड़ी मिले हैं। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि मुशीर खान को अंडर-19 विश्व कप 2024 के बाद सीनियर टीम इंडिया से बुलावा आ सकता है। मुशीर अभी तक अंडर-19 विश्व कप 2024 में खेले गए 6 मैचों में 338 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ