Modi (5)

PM मोदी ने हाथ जोड़ नमन किया; खूब बाजी तालियां, पलकों पर बिठाया गया, देखें PMO में स्वागत का वीडियो

Narendra Modi Warm Welcome Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाल लिया है। PMO में उनके शानदार स्वागत का वीडियो भी सामने आया है। उनका इतना भव्य स्वागत हुआ, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने अपने स्टाफ का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Narendra Modi Warm Welcome Video: शपथ ग्रहण करते ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी पद की गोपनीयता की शपथ ली। 18वीं लोकसभा का गठन भी हो चुका है। अब देश में BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बन चुकी है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMO जाकर अपना कार्यभार भी संभाल लिया। इस दौरान दफ्तर के पूरे स्टाफ ने उनकी भव्य स्वागत किया। खूब तालियां बजीं, उनके स्टाफ ने उन्होंने पलकों पर बिठाया। वहीं PM मोदी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान उनके चेहरे पर जो खुशी छलकी, उसका कुछ अलग ही अहसास था। वहीं पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जहां एंट्री रजिस्टर पर अपनी हाजिरी दर्ज की, वहीं किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर साइन करके अपने तीसरे कार्यकाल का पहला फैसला भी लिया। आइए देखते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का कितना शानदार स्वागत हुआ?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ