---विज्ञापन---

Met Gala 2025 में छाईं अंबानी प्रिंसेस, Isha Ambani का रॉयल लुक वायरल

मेट गाला 2025 से ईशा अंबानी का लुक वायरल हो रहा है। हर कोई अंबानी प्रिंसेस के लुक की तारीफ कर रहा है। इस बार ईशा ने 'Tailored for U' थीम पर बेस्ड लुक कैरी किया था, जो अब चर्चा में बना हुआ है।

Isha Ambani
---विज्ञापन---

दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला 2025 में अंबानी प्रिंसेस यानी ईशा अंबानी ने खूब लाइमलाइट चुराई। मेट गाला से ईशा का लुक इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। एक तरफ बॉलीवुड स्टार्स और दूसरी ओर ईशा अंबानी ने मेट गाला के इवेंट में चार चांद लगाए। रेड कार्पेट पर इस बार ईशा ने ‘Tailored for U’ थीम पर बेस्ड लुक कैरी किया था, जो अब चर्चा में बना हुआ है और हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा हुआ है।

ईशा अंबानी ने लूटी महफिल

अपने लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने शाही हार भी पहना था, जिसने हर किसा ध्यान खींचा। अब भई बात अगर अंबानी प्रिंसेस की हो रही है, तो जाहिर है कि कुछ ना कुछ तो अलग और खास होगा ही। ईशा अंबानी के बेशकीमती रॉयल हार ने पूरी महफिल ही लूट ली। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब ईशा अंबानी मेट गाला के रेड कार्पेट पर उतरी हों और उन्होंने अपने लुक से लोगों का ध्यान ना खींचा हो। जी हां, ईशा कई बार इस महफिल को लूटने में कामयाब रही हैं। वहीं, ईशा के मेट गाला 2025 लुक के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘मेरी मां उन महिलाओं में…’ Anil Kapoor ने मां के निधन के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट

First published on: May 06, 2025 07:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola