'मेरी मां उन महिलाओं में...' Anil Kapoor ने मां के निधन के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट

निर्मल कपूर अब हमारे बीच नहीं रही हैं और उनके निधन के पांच दिन बाद अब बेटे अनिल कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनिल ने अपने मन की बातें कही हैं।

Anil Kapoor, Nirmal Kapoor

Anil Kapoor, Nirmal Kapoor

विज्ञापन

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2 मई को अनिल की मां का निधन हो गया था। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी थी। बीते दिन यानी 5 मई को निर्मल कपूर की प्रेयर मीट भी रखी गई थी। वहीं, अब मां के निधन के पांच दिन बाद अनिल कपूर ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अनिल ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

अनिल कपूर ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां की कई फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए अनिल ने बेहद लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है, जिसमें एक्टर ने अपने दिल की बातें बताई हैं। अनिल ने लिखा कि लाइफ के हर एक मोड़ पर आपसे मिला प्यार बेहद अलग है। मेरे पास सच में ये बताने के लिए शब्द नहीं है कि हम उनके कितने आभारी हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

मेरी मां उन महिलाओं में- अनिल

अनिल ने आगे लिखा कि मेरी मां ने न केवल सीधे तौर पर बल्कि उन लोगों के माध्यम से भी बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है, जिनका उन्होंने पालन-पोषण किया, उनका समर्थन किया और उन्हें प्यार किया है। मेरी मां उन महिलाओं में से एक थीं, जो कभी भी सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा था। एक खामोश स्तंभ, हमेशा मुस्कुराती हुई, हमेशा परवाह करने वाली, हमेशा अपने आस-पास के लोगों को हिम्मत देने वाली।

एक्टर ने सभी को किया थैंक्स

अनिल ने कहा कि मेरी मां वो गोंद थीं, जिन्होंने हमारे परिवार को हमारे बच्चों से लेकर हमारे पोते-पोतियों और यहां तक कि हमारे पूरे परिवार और दोस्तों तक सभी को करीब रखा। उनका प्यार दूर-दूर तक फैला हुआ था और मैसेज और प्यार से ये साफ है कि उन्होंने इतने सारे दिलों पर एक अच्छा प्रभाव डाला है। सभी को प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। हम वास्तव में आपके आभारी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ