मौलाना तौकीर रजा ने दिया विवादित बयान, कहा-RSS आतंकी संगठन, देखें वीडियो
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम हिन्दुस्तान के लिए जीते हैं और हिन्दुस्तान के लिए मर भी सकते हैं, लेकिन हम अपनी इज्जत देने के लिए तैयार नहीं हैं।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Maulana Tauqeer Raza: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया में एक बयान में कहा कि आरएसएस एक आतंकी संगठन है। आगे मौलाना ने आरएसएस, बजरंग दल और वीएचपी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनका कहना था कि अगर सरकार वाकई ईमानदारी से काम करना चाहती है, तो इन आतंकवादी संगठनों पर तुरंत बैन करना चाहिए।
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम हिन्दुस्तान के लिए जीते हैं और हिन्दुस्तान के लिए मर भी सकते हैं, लेकिन हम अपनी इज्जत देने के लिए तैयार नहीं हैं। मौलाना ने वक्फ संशोधन बिल पर कहा कि हम इसका विरोध करते हैं, उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर से सरकारी कब्जे खाली नहीं हुए तो हम इसे लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम कानून के दायरे में रहकर इसके लिए हर कुर्बानी देंगे। बता दें कि मौलाना तौकीर रजा पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: