हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मंगल-केतु की युति से बढ़ेगा इस राशिवालों का गुस्सा, जून में बिगड़ सकती है सेहत

Leo Horoscope 2025: जून में मंगल और केतु की युति बन रही है, जिसका अशुभ प्रभाव कई राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस बार मंगल-केतु की युति से किस राशिवालों के स्वभाव और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
बढ़ेंगे वाद-विवाद...

Leo Horoscope 2025: मंगल और केतु दोनों को ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। जब भी ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ में विराजमान होते हैं तो उससे युति का निर्माण होने के साथ-साथ शुभ-अशुभ योग भी बनते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, जून माह में मंगल और केतु की युति बन रही है, जो सिंह राशिवालों के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रहने वाली है। युति के दौरान सिंह राशि के जातकों का गुस्सा बढ़ेगा, जिसके कारण वाद-विवाद होंगे। इसके अलावा सेहत भी प्रभावित होगी। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा।

जून के आखिरी हफ्ते में बुध के कारण भी सिंह राशिवालों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी और किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। शनि के कमजोर होने के कारण इस माह आप कब्ज की समस्या से भी परेशान रहेंगे। हालांकि इस बीच कुछ ग्रहों की कृपा से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस माह आपको किन ग्रहों का साथ मिलेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Video: अंगारक योग का कुंभ राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola