Pisces Horoscope 2025

Video: 31 मई तक मंगल गोचर का मीन राशि के पारिवारिक जीवन और सेहत पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें

मंगल गोचर का अशुभ प्रभाव 31 मई 2025 तक मीन राशि के जातकों की सेहत और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मीन राशि के जातकों को 31 मई तक किन-किन मामलों में सावधान रहना होगा। साथ ही आपको मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय पता चलेंगे।

मंगल को भी नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो एक तय समय के बाद राशि गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, अस्त और उदय होते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि मंगल देव व्यक्ति के साहस, आत्मविश्वास, पराक्रम, शक्ति और ऊर्जा का नेतृत्व करते हैं। इसके अलावा मंगल गोचर का प्रभाव जमीन, खून, सेना और लड़ाई-झगड़ों पर भी पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मंगल गोचर के प्रभाव के कारण मीन राशिवालों के लिए मई का महीना कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। 31 मई 2025 तक मीन राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। परिवार में तनाव रहेगा और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। हालांकि रिश्तेदारों की मदद से कुछ विवाद सुलझ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तीसरे व्यक्ति के दखल से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा महीने के पहले भाग में मीन राशि के जातकों की सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। खासकर पेट और आंखों से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हालांकि नियमित कुछ उपाय करके मीन राशि के जातक मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। यदि आप मंगल ग्रह को खुश करने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ